ठा. बांकेबिहारी मंदिर में भगवान के दर्शन और आरतियों के समय में रविवार से परिवर्तन किया जाएगा। मंदिर के सुबह 8.45 से एक बजे तक पट खुलेंगे। सुबह 8.55 पर श्रृंगार आरती, दोपहर 12.55 बजे राजभोग आरती की जाएगी।
वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज मंदिर के दर्शन के समय में 3 नवंबर से बदलाव हो जाएगा। नित्य दर्शन और आरती के समय में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी महाराज मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि दिवाली की दूज यानी 3 नवंबर से नित्य दर्शन और आरती का समय बदला गया है। सुबह 8.45 बजे पट खुलेंगे और 8.55 बजे शृंगार आरती होगी।
इसके साथ ही दोपहर 12.55 बजे राजभोग आरती के बाद एक बजे पट बंद होंगे। शाम को 4.30 बजे पट खुलेंगे। 8.25 बजे शयनभोग आरती के बाद 8.30 बजे तक ठाकुरजी के दर्शन होंगे।