फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सड़क हादसे में बैंक के सेल्स ऑफीसर की मौत, दो लोगों की हालत नाजुक; अस्पताल में भर्ती

Thu, 17 Oct 2024 08:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

तीर्थनगरी मथुरा में सड़क हादसे में बैंक के सेल्स ऑफीसर की मौत हो गई। जबकि दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरुवार को सड़क हादसे में वृंदावन स्थित प्राइवेट बैंक में सेल्स ऑफीसर के पद पर तैनात युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


राया के तेहरा निवासी 26 वर्षीय नबाव पुत्र बिजेंद्र सिंह बृहस्पतिवार सुबह वृंदावन स्थित बैंक गया था। वहां से बैंक के कार्य से बाइक से राया जा रहा था। हाथरस मार्ग पर गांव बिचपुरी के समीप दूध से भरी मेटाडोर का सड़क के बीच में गड्ढा आ जाने से संतुलन बिगड़ गया। वह सामने से आ रहीं दो अलग-अलग बाइकों को रौंदते हुए चबूतरे पर चढ़ गई। 

एक बाइक पर सवार नबाव वहीं दूसरी बाइक पर सवार मुरसान के गांव जटोई निवासी 25 वर्षीय अमन कुमार व बंटी घायल हो गए। तीनों घायलों को बिचपुरी चौकी प्रभारी सचिन कुमार ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने नबाव को मृत घोषित कर दिया। नबाव का नौ जुलाई को विवाह हुआ था। वहीं अमन व भोला की हालात गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें