फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बनारस और अयोध्या के लिए बस शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महाकुंभ के बाद अब मथुरा से बनारस व अयोध्या और हरिद्वार के लिए परिवहन निगम ने बसों का संचालन शनिवार से शुरू कर दिया है। ऐसे में तीर्थ स्थल जाने वाले श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा करने का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि इस समय महाकुंभ के लिए बसें संचालित हो रही हैं, इसी के साथ बनारस, अयोध्या और हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की लगातार बस संचालित करने की मांग थी, जिसे देखते हुए शनिवार से तीनों स्थानों के लिए एक-एक बस का संचालन किया गया है, ऐसे में प्रतिदिन मथुरा से जाने वाले लोगों को लिए आराम रहेगा। आने वाले समय में यहां के लिए और बसें संचालित की जाएंगी। पहले दिन अयोध्या के लिए 40 यात्री, बनारस के लिए 32 और हरिद्वार के लिए 49 यात्री रवाना हुए।
वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में एक-एक बस का संचालन शुरू कर दिया गया है और आगे भी अयोध्या, बनारस और हरिद्वार के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें