फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू भानु के पदाधिकारी किसानों के साथ दिल्ली रवाना

विज्ञापन
मथुरा। भाकियू भानु के पदाधिकारी दिल्ली जाते हुए। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। भाकियू भानु के पदाधिकारी किसानों के साथ दिल्ली रवाना हो गए। यहां वे किसानों की लड़ाई लड़ेंगे। वक्ताओं ने कहा कि किसान विरोधी अध्यादेश और केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ व जिलाध्यक्ष देवेंद्र पहलवान व प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता व किसान दिल्ली आंदोलन में भाग लेने गए हैं। वे राशन, पानी की व्यवस्था के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और गाड़ियों में रवाना हुए। काफिले में जगदीश शर्मा, जगदीश रावत, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अजय सिकरवार, कुंतिभोज, विक्रम चौधरी, देवेंद्र, महेंद्र राजपूत, सुरेंद्र प्रधान, राजेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर भाकियू (टिकैत) की सभी इकाइयों के पदाधिकारियों की बैठक में जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा किसान विरोधी कानूनों को शीघ्र वापस लिया जाए। अब यह लड़ाई आरपार की होगी। 3 दिसंबर को अधिक से अधिक किसान दिल्ली के लिए कूच करेंगे। बैठक में जिला महासचिव रतन, जिला संयोजक उदयवीर सरपंच, जिला उपाध्यक्ष लेखराज पहलवान, जिला सचिव जयपाल सिंह छोंकर प्रधान, बृजेश पहलवान, मुकेश प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, विमल प्रधान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें