फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकराचार्य आश्रम में मनाई देव दीपावली, गिरिराज की हुई विशेष पूजा

विज्ञापन
मथुरा। देव दीपावली पर राधाकुंड में किया गया दीपदान। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। कस्बा स्थित शंकराचार्य आश्रम में देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दिन में गिरिराज जी की विशेष पूजा हुई और शाम को लक्ष्मी पूजन के साथ जैसे ही मिट्टी के 11 हजार दीपक जलाए। पूरा आश्रम परिसर रोशनी से जगमगा उठा।
विज्ञापन

शंकराचार्य आश्रम में प्रात: सर्वप्रथम समस्त देवमंडल का षोडषोपचार पूजन-अभिषेक हुआ। फिर आश्रम में विगत कई महीने से चल रहे यज्ञ में पूर्णिमा की विशेष आहुतियां दी गईं। गिरिराज जी की विशेष पूजा हुई और अन्नकूट महोत्सव का आयोजन कर आश्रम में बने 56 प्रकार के विशेष पकवानों का भोग लगाया गया। सायंकाल लक्ष्मी पूजन के साथ 11,000 दीप जलाए गए। कार्यक्रम के दौरान गोवर्धन पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ के सानिध्य में संतों ने देव दीपावली के महत्व पर प्रकाश डाला।
डीग रोड स्थित हनुमान बाग के महंत संत सियाराम दास महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म वचन सुनाकर कृतार्थ किया। चिंताहरण महादेव के महंत भोले बाबा केशवदास ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष पं. खेमचंद शर्मा, किशोर जयंत माधव, आईपीएस अधिकारी अनिरुद्ध कुमार, अरुणाचल के पूर्व मंत्री निदो पवित्रा, महामंडलेश्वर भैयादास, महंत रामेश्वर दास, अपर जिलाधिकारी सतीश कुमार त्रिपाठी, एसपी सीबीसीआईडी समीर सौरभ, एसपी सुरक्षा रोहित मिश्रा, सीओ गोवर्धन रविकांत पाराशर, तहसीलदार पवन प्रकाश पाठक, नायब तहसीलदार विजय श्याम दुबे, सीओ जन्मभूमि जितेंद्र कुमार, सर गंगाराम हॉस्पिटल दिल्ली की प्रशासक अंजना दीक्षित मिश्रा, राजू द्विवेदी, गोविंद शरण पांडेय, गणेश पहलवान, सुरेश जाट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें