फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव: बलदेव के गढ़सौली से बच्चू सिंह निर्विरोध प्रधान निर्वाचित, बीडीओ ने सौंपा प्रमाणपत्र

Wed, 24 Jul 2024 05:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पंचायत उपचुनाव में मथुरा में बलदेव के गढ़सौली गांव से बच्चू सिंह निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हो गए हैं। बीडीओ ने उन्हें प्रमाणपत्र सौंपा। 
विज्ञापन
बलदेव के गढ़सौली से बच्चू सिंह निर्विरोध प्रधान निर्वाचित, बीडीओ ने सौंपा प्रमाणपत्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा में पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन हो गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच हो गई है। इसी कड़ी में बलदेव ब्लॉक क्षेत्र के गढ़सौली में बच्चू सिंह निर्विरोध प्रधान चुन लिए गए हैं। इसके अलवा तीन गांवों में पंचायत सदस्य निर्विरोध घोषित किए गए हैं। एक में पर्चा निरस्त हो गया है। इससे पद रिक्त घोषित किया गया है।

विज्ञापन


प्रधान पद के उपचुनाव में बलदेव के गढ़सौली में बच्चू सिंह निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हो गए हैं। निर्विरोध प्रधान बनने पर समर्थकों ने खुशी जताई। गढ़सौली से दो नामांकन भरे गए थे। एक प्रत्याशी सोनू माहौर ने पर्चा वापस ले लिया। इससे बच्चू सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो गए। 

बलदेव ब्लॉक के तीन गांवों में ग्राम पंचायत अकोस बांगर में श्यामवीर सिंह, ग्राम पंचायत झरौठा में धीरेन्द्र, ग्राम नगला अकोस में केशव कुमार निर्विरोध पंचायत सदस्य घोषित हुए। तीनों गांवों में एक-एक पर्चा भरा गया था। वहीं नगला काजी गांव में नीरज शर्मा का नामांकन निरस्त हो गया है। इससे गांव में पद रिक्त हो गया है। क्योंकि एक ही पर्चा भरा गया था। 
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी नेहा रावत व चुनाव अधिकारी एआरओ एडीओ प्रेम सिंह ने बच्चू सिंह को प्रमाणपत्र सौंपा। इस अवसर पर मुकेश रावत, थोलू प्रधान, उदयवीर सरपंच, रणवीर सिंह, लाल सिंह तोमर, बलवीर, होरी लाल, सुरेश, सोनू माहौर, राजेश,  दर्याव सिंह, राजवीर, मनीराम,  भोले, पप्पू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें