फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गौड़ीय संप्रदाय की बहुमूल्य निधि थे बाबा वनमाली दास

विज्ञापन
भागवत निवास में बाबा वनमाली दास को श्रद्धांजलि देते संतजन।
विज्ञापन
वृंदावन। रमणरेती मार्ग स्थित भागवत निवास में ठाकुर गिरींद्र बिहारी ट्रस्ट एवं गौरांग प्रेम संकीर्तन मंडल द्वारा बाबा वनमाली दास महाराज का 21 दिवसीय विरह उत्सव मनाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संत, महंतों ने उन्हें नमन किया।
विज्ञापन


गौड़ीय संप्रदाय के आचार्य अच्युत लाल भट्ट एवं महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद शास्त्री ने कहा कि महंत बाबा वनमाली दास महाराज गौड़ीय संप्रदाय की बहुमूल्य निधि थे। वे परम् वैष्णव व भगवदनिष्ठ संत थे। बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि वनमाली दास ने अपना संपूर्ण जीवन गो, संत एवं विप्र सेवा को समर्पित कर दिया। भागवत निवास के अध्यक्ष महंत शुकदेव दास महाराज एवं संत जुगल दास ने कहा कि महंत की भागवत निवास आश्रम के प्रति पूर्ण निष्ठा थी। इससे पहले हरिनाम संकीर्तन के मध्य पूजन अर्चन किया गया। इस अवसर पर महंत केशव दास, महंत किशोरी शरण, महंत सुंदरदास, महंत दशरथ दास, डॉ. रमेश चंद्राचार्य, देवानंद महाराज, महंत चंद्रादास, गिरीश गुप्ता, संत जुगल दास महाराज, डॉ. गोपाल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें