फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर पीने से मना किया तो भड़की युवती

Sat, 17 Sep 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
17 Bizarre Facts about beer - फोटो : factslides.com
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे से होकर जा रहे युगल को नशे का सेवन करने से मना करने पर युवती पुलिस से भिड़ गई। युवती के तेवर इतने तीखे थे कि पुलिसकर्मियों ने वहां से निकलना ही मुनासिब समझा।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रहे युवक-युवती सुरीर के समीप माइल स्टोन-82 पर कार सड़क किनारे खड़ी कर बीयर पी रहे थे। एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग कर रही गाड़ी पहुंची। कार रुकी देखकर पुलिसकर्मी पहुंचे तो उनको बीयर पीने से मना किया। उनको नियम-कानून के बारे में बताया। 

कुछ देर तक तो उन्होंने सुना लेकिन बाद में युवती का पारा चढ़ गया। वह पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों से भिड़ गई। एक्सप्रेसवे पर इस हंगामे को देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। युवती के तेवर देख पेट्रोलिंग कर्मचारी गाड़ी लेकर चले गए। इसके बाद युवक-युवती भी आगे की ओर रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें