फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोश्त का कारोबार करने वालों का धर्म इस्लाम नहीं: आजम खां

Sun, 05 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
न मेरा है न तेरा है ये हिन्दुस्तान सबका है, न समझी गई बात तो नुकसान सबका है...। इन पंक्तियों के साथ प्रदेश के कबीना मंत्री मोहम्मद आजम खां ने बात शुरू की। कुछ देर तक तालियां थमने का इंतजार किया फिर बोले कि यह महफिल इतिहास बनेगी। हम तो नहीं होंगे लेकिन इस शिलान्यास को आने वाली नस्लें इतिहास के पन्नों में पढ़ेंगी। धर्म के फकीर की नगरी में कर्म का फकीर आया है। ईमान को सामने रखकर देखा जाए तो जो अच्छा धार्मिक होगा वह बुरा इंसान नहीं होगा। धर्म कभी नफरत नहीं सिखाता है, वह मजहब नहीं हो सकता जो इंसान को इंसान से टकराना सिखाता है।
विज्ञापन


प्रदेश के कबीना मंत्री गोवर्धन-राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में गोवर्धन गोशाला और नि:शुल्क यात्री निवास के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। आजम खां ने कहा कि गोश्त का कारोबार करने वाले वे लोग हैं, जिनका धर्म इस्लाम नहीं है। देश के बादशाह या संसद से एक फरमान जारी होना है जिसमें पशु के कत्ल की एक भी बोटी विदेश में नहीं जाने दी जाए।

एक तरफ बड़े-बड़े मिल मालिकों से पैसा चाहिए, दूसरी ओर पांच सितारा होटलों में जिंदा गाय जाती हैं वह वापस लौट कर नहीं आती है। वे गाय ही नहीं बल्कि किसी भी पशु की हत्या के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार पर उन्होंने लगातार कटाक्ष किए। कहा कि भाजपा के सांसद जो कि बीड़ी-सिगरेट का करीब 12 हजार करोड़ रुपये सालाना का कारोबार करते हैं तो उनके लिए गरीबों का स्वास्थ्य कोई मायने नहीं रखता।
प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि बादशाह ने सरकार बनने के बाद 100 दिन में काला धन वापस मंगा कर हर देशवासी के खाते में 20 लाख रुपये डालने की बात कही थी, किन्तु अभी तक कुछ नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मत जाओ वह ढोंग का देश है। भारत संविधान का देश है। इसके बावजूद भी उन्हें आईएसआई अथवा पाकिस्तान का एजेन्ट कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले लोग पाकिस्तान की नवाज शरीफ  सरकार से पूछ लें कि क्या वह हिंदुस्तान में दूसरी बड़ी आबादी मानी जाने वाले मुस्लिमों को पाकिस्तान में जगह देने को तैयार हैं। आजम खां ने कहा कि हमारे एक लाख चालीस हजार पैगंबर हैं। जिनमें से कुछ के नाम लिखे हैं। कुछ लोग कहते हैं कि श्रीराम, सीता, कृष्ण भी उनके पैगंबर हैं। वह इंकार नहीं करते। उन्होंने कहा कि भाइयों सबका मालिक एक है। अगर दो मालिक होते तो आसमान में भी सल्तनत को लेकर युद्ध हो रहा होता।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद मुनब्बर सलीम ने कहा कि गाय पर धर्म की राजनीति करने वाले लोग समझें कि वे इंसानियत और भाईचारे का पैगाम लेकर आए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शंकराचार्य अद्योक्षजानंद देव तीर्थ महाराज ने कहा कि यह पल ऐतिहासिक है कि भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली में गौ संवर्धन के केन्द्र में स्वयं आजम खां पहुंचे हैं।

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, मथुरा नगर पालिका चेयरमैन मनीषा गुप्ता, गोवर्धन की चेयरमैन सरोज शर्मा, शिव कुमार यादव, खेमचंद शर्मा, चंदन सिंह, कुशलपाल सिंह, सरदार सिंह, डा. अशोक अग्रवाल, फैजान कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें