फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाना में मकान गिरा, दो की मौत

Sun, 05 Apr 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बरसाना के गांव नगला इमाम खां में शुक्रवार की रात आंधी बारिश से मकान गिर गया। मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई। छह लोग घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

 
रीठौरा ग्राम पंचायत के मजरा नगला इमाम खां में ये मकान रुद्दार (60) का है। रुद्दार, उनकी पत्नी रहमत और शमीम नीचे की मंजिल पर सो रहे थे। ऊपर रुद्दार का बेटा मुवीन (30 वर्ष), मुवीन की बेटी मिलसाना (8 वर्ष), पत्नी अफसाना (26 वर्ष), बेटा वसीम (5 वर्ष), साली सुमइया सो रहे थे। रात डेढ़ बजे आई तेज आंधी, बारिश से मकान गिर गया। आवाज से पड़ोसी जाग गए। लोगों ने मलबा हटाना शुरू किया।

मकान में दबे सभी सदस्यों को बाहर निकाला गया। मुवीन और उनकी बेटी मिलसाना को जब तक बाहर निकाला जा सका उनकी मौत हो चुकी थी। घायल रुद्दार, अफसाना, वसीम, सुमइया, रहमत, शमीम खां को कोसी के अस्पताल ले जाया गया। वसीम की हालत नाजुक होने से उनको जयपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष ने नंदगांव चौकी इंचार्ज को पुलिस बल के साथ नगला भेजा। शनिवार की सुबह 10 बजे तहसीलदार छाता अपनी टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरी कर पालता था दस सदस्यों का पेट
नंदगांव। ग्रामीणों ने बताया कि मुवीन मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार के 10 सदस्यों का पेट पालता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें