फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह बड़ों का मामला, मैं बहुत छोटा: आजम खां

Sat, 17 Sep 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोवर्धन में गोशाला और विकास कार्यों का लोकार्पण करने पहुंचे नगर विकास मंत्री आजम खां ने समाजवादी पार्टी में मची अंतर्कलह को बड़े लोगों की लड़ाई बताया। इशारों ही इशारों में इसके लिए उन्होंने अमर सिंह पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


शुक्रवार को परिक्रमा मार्ग स्थित शंकराचार्य आश्रम पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए आजम खां ने शिवपाल यादव के इस्तीफे के प्रश्न पर कहा कि ये बड़े लोगों का मामला है। मैं बहुत छोटा हूं। कौन सही और कौन गलत है, इस पर पार्टी फैसला करेगी। सभी नेता जी के साथ हैं और वह सभी के बडे़ हैं।  

कुनबे के इस विवाद में बाहरी के नाम पर अमर सिंह का उल्लेख किए बगैर उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं। इतिहास भी बता रहा है कि अमिताभजी और अंबानी परिवार के साथ जो हुआ उससे सब स्पष्ट है। इस विषय पर अखिलेश भी कह भी चुके हैं। अमर सिंह के सपा से निष्कासन पर बेइज्जती का बदला लेने की संभावना के प्रश्न पर आजम ने कहा कि बेइज्जती उनकी होती है जिनकी इज्जत होती है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा प्रदेश सरकार को भरपूर पैसा देने के प्रश्न पर आजम खां ने कहा कि वह उनके अच्छे दोस्त हैं लेकिन झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि चालीस प्रतिशत की कटौती तो केंद्र ने उनके विभाग में ही कर दी है। गरीबों के बनते मकान का निर्माण रुक गया है। बीते पांच माह से कर्मचारियों को पगार नहीं मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें