फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पितृ रूप ब्राह्मणों को कराया भोजन

Sat, 17 Sep 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
तर्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्राद्ध पक्ष के पहले दिन लोगों ने श्रद्धाभाव से पितरों को तर्पण कराया। इसके बाद पितृ स्वरूप ब्राह्मणों को घर बुलाकर भोजन कराया। पहले ही दिन इमरतियों की खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ रही। 
विज्ञापन

सुबह मथुरस्थ सर्वकर्म पांडित्य समिति ने यमुना के स्वामी घाट पर सामूहिक तर्पण कराया गया। इस अवसर पर विप्राें ने वैदिक मंत्रोच्चारण के सस्वरों के बीच विधिविधान से तर्पण कराया।

समिति के अध्यक्ष आनंद वल्लभ शास्त्री, महामंत्री गोपाल आचार्य ने तर्पण कराने आए लोगों को बताया कि श्राद्ध के समय उच्चारित नाम, गोत्र और मंत्रों से श्राद्ध में अर्पित दृव्य वायु रूप में प्रविष्ट होकर पितरों को प्राप्त होते हैं। श्राद्ध के दृव्य तिल, उड़द, जौ, चावल, जल, कंदमूल, फल और घृत हैं। तिल व उड़द की दाल का प्रयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


इस अवसर पर बलराम आचार्य, शशांक पाठक, रुक्मणिकांत, मदन व्यास, उमेश शर्मा आदि मौजूद थे। दोपहर को घरों में पितृ स्वरूप ब्राह्मणों को बुलाकर भोजन कराया गया। दान-दक्षिणा के साथ विदा कर उनसे आशीर्वाद लिया। बता दें कि श्राद्ध में उड़द की दाल के महत्व के चलते भोजन में इमरती की अनिवार्यता हो जाती है। इसके चलते हलवाइयों की दुकानों पर इमरती खरीदने वालाें की भीड़ लगी रही। 

पहले ही बुक हो रहे ब्राह्मण
श्राद्ध पक्ष में पितृ स्वरूप ब्राह्मणों को घर बुलाने के लिए पहले से ही बुकिंग की जा रही है। इसके लिए मारामारी मची है। अमित शर्मा भारद्वाज ने बताया नई पीढ़ी इस कार्य से दूर जा रही है। इसके चलते घर जाकर भोजन करने वाले ब्राह्मणों की कमी महसूस की जा रही है। वहीं श्राद्ध पक्ष की पूर्णिमा को यमुना में स्नान के लिए सुबह ही भक्त पहुंच गए। स्नान का यह दौर दोपहर तक चलता रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने यमुना स्नान और पूजन किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें