फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ट्रस्ट में अयोध्या के तीनों अनी अखाडे़ के महंतों को मिले स्थान’

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और वृंदावन कुंभ को लेकर वैष्णव अखाड़ा परिषद और चतु: संप्रदाय विरक्त वैष्णव परिषद की संयुक्त बैठक शनिवार को आयोजित की गई। इसमें महामंडलेश्वर, महंत, साधु, संत, ब्राह्मण और भागवत विद्वानों का कहना था कि ट्रस्ट में महंत नृत्यगोपाल दास महाराज के साथ अयोध्या के तीनों अनी अखाड़े के महंतों को भी स्थान मिलना चाहिए।
विज्ञापन

श्रीहरिव्यासी महानिर्वाणी निर्मोही अखाड़ा छत्तीसगढ़ कुंज में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए महामंडलेश्वर गोपीकृष्ण दास महाराज ने कहा कि लाखों वर्षों से श्रीरामजी के प्रति संतों की आस्था चली आ रही है।
रामानंद संप्रदाय के 52 द्वारे, 36 उपद्वारे भगवान श्रीराम की उपासना के माध्यम से प्रचार प्रसार में जुटे हैं। राम जन्मभूमि आंदोलन में भी बड़ी भूमिका अखाड़े वैष्णव संतों की रही है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

झाड़िया निर्वाणी अखाड़ा के महंत सुंदर दास, राम दिगंबर अखाड़ा के महंत शुकदेव दास, राधावल्लभीय निर्मोही अखाड़ा महंत लाडली शरनदास महाराज, महंत विशम्भर दास, धीर समीर अखाड़ा महंत मदन मोहन दास ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का जो गठन हुआ है, उसका विस्तार करते हुए मणिराम छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास महाराज के साथ ट्रस्ट में अयोध्या के तीनों अनी अखाड़े के महंतों को भी स्थान मिलना चाहिए।
पीपाद्वाराचार्य बाबा महामंडलेश्वर बलराम शरणदेवाचार्य महाराज एवं चतु संप्रदाय विरक्त वैष्णव परिषद अध्यक्ष महंत जयराम दास महाराज ने कहा कि रामानंद संप्रदाय, निमबार्क संप्रदाय, माधवाचार्य संप्रदाय, विष्णु स्वामी संप्रदाय के मठाधीश महंतों को ट्रस्ट में स्थान मिलना चाहिए।
बैठक में मालाधारी अखाड़े के महंत ब्रज गोपाल, गोरेदाऊजी के महंत प्रहलाद दास, महंत सुतीक्षण दास, महंत रामप्रवेश दास महाराज, राष्ट्रीय प्रवक्ता बिहारीलाल वशिष्ठ, संत मदन बिहारी दास, आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी, महंत रामस्वरूप दास ब्रहमचारी, महंत सचिदानंद महाराज, राजू द्विवेदी, प.छैलबिहारी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें