राधाकुंड (मथुरा)। माघ माह की पूर्णिमा के उपलक्ष्य में शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गिरिराज जी की परिक्रमा लगा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। परिक्रमा मार्ग और मंदिरों में दिनभर भीड़ उमड़ती रही।
श्रद्धालु गिर्राज महाराज के जयघोष लगाते हुए परिक्रमा लगा रहे थे। वाहनों के परिक्रमा मार्ग में प्रवेश पर पूर्ण रूप से पाबंदी रही। शनिवार की सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त परिक्रमा लगाने के लिए निकल पड़े। वृंदावन-छटीकरा मार्ग से आने वाले वाहनों को बैरियर लगा कर पार्किंग में खड़ा कराया गया। संवाद