फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पार्षद पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, दो भाईयों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। चुनावी रंजिश को लेकर वार्ड-40 (अर्जुनपुरा) के पार्षद धनंजय सिंह लोधी पर हिस्ट्रीशीटर भाईयों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। मोहल्ले वालों ने हस्तक्षेप कर आरोपियों से कुल्हाड़ी छीन ली। आरोपी तमंचे लहराते हुए मौके से भाग गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

पार्षद ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह 30 अप्रैल की रात 9:30 बजे अपने घर के गेट पर खड़े थे तभी इलाके में रहने वाला रवि और उसका भाई दीपक वहां पहुंचे। आरोप है चुनावी रंजिश के कारण दोनों पार्षद को गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पार्षद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
गनीमत रही कि पार्षद बच गए। शोर सुनकर इकट्ठा हुए मोहल्ले वालों ने आरोपियों से कुल्हाड़ी छीन ली। दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पार्षद की तहरीर पर गोविंद नगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें