फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए 5 दिन की वेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला अस्पताल में मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पांच दिन तक का इंतजार करना पड़ रहा है। जांच की सीमित क्षमता और मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। जिला अस्पताल में रोजाना मात्र 50 मरीजों के अल्ट्रासाउंड ही हो पाते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन 1500 करीब मरीज उपचार के लिए आते हैं। इसमें से 500 के करीब मरीज अल्ट्रासाउंड और ब्लड की जांच के लिए पहुंच रहे हैं। उपलब्ध संसाधनों के अनुसार केवल करीब 50 मरीजों का ही एक दिन में अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है। ऐसे में अधिकांश मरीजों को लंबी वेटिंग देकर कई दिन बाद की तारीख दी जा रही है। इससे मरीजों के इलाज में देरी हो रही है और उनकी चिंता बढ़ती जा रही है।
सदर निवासी गोपाल यादव ने बताया कि समय पर जांच न हो पाने के कारण उन्हें मजबूरी में निजी जांच केंद्र पर जाना पड़ा। शुक्रवार को पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे धौलीप्याऊ निवासी रमेश गुर्जर ने बताया कि चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड की जांच के लिए पर्चे पर लिख दिया, जब वह अल्ट्रासाउंड कराने गए तो यहां उन्हें पांच दिन बाद आने के लिए कहा है। इसके कारण उन्हें बाहर अल्ट्रासाउंड कराने जाना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि बढ़ती भीड़ और सीमित संसाधनों के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है। स्थिति में सुधार के लिए उच्च स्तर पर अतिरिक्त मशीन और स्टाफ की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें