कोसीकलां। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक बेकाबू ऑटो ने सड़क किनारे खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार मां और उनके मासूम पुत्र बाल-बाल बच गए, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उन्होंने कॉलोनी के पास हाईवे किनारे कार खड़ी की थी। उनकी पत्नी आशिमा सोनी और पुत्र दिव्यांश सोनी कार के भीतर बैठे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ऑटो ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ऑटो के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मां-बेटे को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल ऑटो चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। संवाद