फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी लटकाकर नहीं दौड़ सकेंगे टेंपो-मैजिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। टेंपो, मैजिक और ऑटो पर लटकाकर सवारी ढोने वालों की शामत आ गई। शहर के भूतेश्वर तिराहा पर यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर इन वाहनों की रेलिंग को कटवा दिया। करीब 35 वाहनों की रेलिंग कटने से वाहन संचालकों में खलबली मच गई। लगातार जान जोखिम में डालकर टेंपो, मैजिक और ऑटो संचालक सवारी ढो रहे थे। इन वाहनों के साइड में लगी रेलिंगों पर सवारियां लटकाकर वाहन दौड़ा रहे थे।
विज्ञापन

एसपी यातायात कमल किशोर ने टीआई डॉ. अशोक कुमार को ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए। शहर के भूतेश्वर तिराहे पर यातायात पुलिस ने अभियान चलाया तो वाहन संचालकों में खलबली मच गई। एक-एक करके ऐसे वाहनों की रेलिंग को पुलिस ने कटवा दिया। एसपी यातायात कमल किशोर ने बताया कि 35 टेंपो, मैजिक और ऑटो की रेलिंग कटवा गई है। यह अभियान जनपद के हर मार्ग पर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें