फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर दरिंदगी: ऑटो चालक ने किया छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने सिखाया सबक; आरोपी के पैर में लगी गोली

Thu, 11 Sep 2025 08:52 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में छात्रा के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ऑटो चालक ने छात्रा को हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने 10 घंटे में आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार की सुबह ऑटो चालक ने लखनऊ की छात्रा को धमका कर झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा को बदहवास हालत में छोड़कर भाग निकला। पीड़िता की सूचना पर जमुनापार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया। महज 10 घंटे के भीतर ही पुलिस ऑटो चालक को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसकी टांग में गोली लगी है। 
विज्ञापन


लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा मथुरा में वृंदावन रोड स्थित एक विश्वविद्यालय में एमफार्मा में प्रवेश लेने के लिए बस से यमुना एक्सप्रेस-वे से आई। मथुरा में राया कट पर उतरी थी। वहां से तड़के करीब पांच बजे उसने ऑटो बुक किया। 

 
Trending Videos

ऑटो चालक छात्रा को बिठाकर ले जाने लगा। छात्रा ने पुलिस को बताया कि एक सुनसान स्थान पर जमुनापार इलाके में ऑटो को रोक लिया। उसने छात्रा के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। छात्रा के विरोध करने पर उसे ऑटो से उतारकर झाड़ियों में ले गया। जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह ऑटो लेकर भाग निकला।

 

पीड़िता कुछ देर बाद होश में आई तो उसने 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ करने के बाद ऑटो चालक की तलाश में जुट गई। महज 10 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी गोसना, जमुनापार, मथुरा के रहने वाले ऑटो चालक दिनेश कुमार को खोज निकाला। 

 
विज्ञापन

एसपी देहात सुरेशचंद रावत ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार करने के बाद उसे साक्ष्य संकलन के लिए घटनास्थल पर ले जा रहे थे, रास्ते में उसने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। पुलिस पर गोली चला दी। इस पर पुलिस ने उसे घेर लिया और जवाबी फायरिंग में टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें-UP: आतिशबाजी के गोदाम में विस्फोट...उड़ गई दो दुकानों की छत, आसपास के हिल गए मकान; मंजर देख दहशत में आए लोग

">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें