फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ आक्रोश...अधिवक्ताओं ने की हड़ताल, बार के पूर्व अध्यक्ष ने किया विरोध

Wed, 10 Sep 2025 10:22 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में बार एसोसिएशन ने बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया। सभी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। बृहस्पतिवार को बार का प्रतिनिधिमंडल पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता करेगा। 
विज्ञापन
मथुरा में वकीलों की हड़ताल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में पुलिस की लचर कानून व्यवस्था और अधिवक्ताओं पर पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ बार एसोसिएशन की हड़ताल बुधवार से शुरू हो गई। बुधवार को अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहकर हड़ताल का समर्थन किया। हड़ताल कितने दिन चलेगी यह आज (बृहस्पतिवार) पुलिस प्रशासन से बार पदाधिकारियों की वार्ता के बाद तय होगा। वहीं दूसरी ओर पूर्व अध्यक्ष और सचिव ने हड़ताल में शामिल न होने संबंधी पत्र दिया है। 
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के सचिव शिव कुमार लवानियां ने बताया कि पिछले काफी समय से पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत मिल रही थी। इसके साथ ही मामलों की निष्पक्ष जांच, चार्जशीट दाखिल न करने की शिकायत मिल रही थी। इसको लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों से वार्ता की गई, लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं आया। 

 

इसको लेकर बार एसोसिएशन ने बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया। सभी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। बृहस्पतिवार को बार का प्रतिनिधिमंडल पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता करेगा। इसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।

 
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर बार के पूर्व अध्यक्ष ठा. मदन गोपाल तथा सचिव गोपाल गौतम आई ने जिला जज विकास कुमार को हड़ताल का समर्थन न करने का ज्ञापन दिया। पूर्व सचिव गोपाल गौतम आई ने बताया कि हड़ताल के कारण अधिवक्ताओं की रोजी रोटी पर संकट आ जाएगा। 

न्यायालय का कार्य से प्रभावित होगा साथ ही वादकारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने हड़ताल का विरोध किया है। जिला जज को ज्ञापन देने वालों में ठा. भूपेंद्र सिंह, भूपेंद्र उपाध्याय, ओमप्रकाश गौतम, श्याम बाबू गौतम, खेम सिंह राजपूत, उमेश राघव, गोवर्धन सिंह यादव, केके पाठक ज्ञापन देने वालों में शामिल रहे।

ये भी पढ़ें-UP: आगरा में मकान का छज्जा भरभराकर गिरा...मच गई चीखपुकार, मासूम की माैत; तीन लोग गंभीर घायल
http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें