फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अगस्त क्रांति साढ़े चार घंटे देरी से आई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बारिश के चलते लंबी दूरी से आने वाली ट्रेनें जंक्शन पर देरी से पहुंच रही है ऐसे में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जंक्शन आने वाली अगस्त क्रांति एक्सप्रेस (12953) जंक्शन पर सुबह 7.53 पर आनी थी, लेकिन देरी से चलने के कारण ट्रेन दोपहर 12.30 बजे पहुंची। ट्रेन पहुंचते ही यात्री सीट पाने के लिए इधर-उधर भागे। इसके अलावा गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल (09452) सुबह 9.10 पर स्टेशन आनी थी, जो दोपहर 12.30 बजे पहुंची।
विज्ञापन


गोल्डन टेंपल मेल (12903) सुबह 11.40 पर आनी थी लेकिन ट्रेन शाम 4 बजे पहुंची। श्रीमाता वैष्णों देवी एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से आई। इसके अलावा पंजाब मेल, झेलम एक्सप्रेस, मेवाड़ एक्सप्रेस, गीता जयंती एक्सप्रेस भी देरी से चल रहीं थीं। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरे मंडल से आने वाली ट्रेनें देरी से आ रहीं हैं। जंक्शन पर यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें