फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कांग्रेसियों ने संविधान बचाओ सभा की बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मंगलवार को कांग्रेस महानगर इकाई ने संविधान बचाओ सभा की रणनीति तैयार की। सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई और संगठन मजबूती पर जोर दिया। 10 मई को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय संविधान बचाओ सभा को धार देंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को निजी होटल में आयोजित के बैठक के दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान की रक्षा के लिए कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक यात्रा निकाली थी। भाजपा सरकार बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान को खत्म करना चाहती है। इसी सिलसिले में 10 मई को मुकुंद वाटिका में संविधान बचाओ सभा का आयोजन किया जाएगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी इस सभा में शिरकत करेंगे। वहीं पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने आम आदमी के अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया। कहा कि भाजपा सरकार आम लोगों की उम्मीदों का दमन कर रही है, लेकिन कांग्रेस ऐसा कभी नहीं होने देगी। इस दौरान आबिद हुसैन, मालिक अरोड़ा, गिरधारी लाल पाठक, मनमोहन शर्मा, आरपी सिंघल, डॉ. नंदन, संजय शर्मा, सिखा चौधरी, प्रवीण ठाकुर और दुर्गेश बघेल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें