फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गिफ्ट की आकर्षक पैकिंग लुभा रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। एक समय था जब दीवाली पर गिफ्ट को केवल रंगीन कॉगज में पैक कर दे दिया जाता है। समय के साथ आए बदलाव में अब गिफ्ट भी आकर्षक पैकिंग में दिए जाने लगे हैं। इससे गिफ्ट हैंपर के बेस और कस्टमाइज्ड पैकिंग का कारोबार तेजी पकड़ने लगता है।
विज्ञापन

ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट, नमकीन, फल और मिठाई ही नहीं अन्य उपहार सामग्री भी गिफ्ट हैंपर बेस में सजाकर दिए जाने लगे हैं। त्योहारों के साथ-साथ शादी-विवाह, जन्मदिन और अन्य आयोजनों में भी यह बेस अब गिफ्ट का प्रमुख हिस्सा बन चुके हैं। जिले में इस कारोबार से 25 से अधिक दुकानदार जुड़े हैं। कारोबारियों के अनुसार इनका कुल वार्षिक कारोबार 50 करोड़ रुपये से अधिक का है। इतना ही नहीं 56 भोग के प्रसाद सहित रिटर्न गिफ्ट में भी इनकी मांग है। वहीं शादियों में साड़ी, लहंगा और अन्य उपहार सामग्री की आकर्षक पैकिंग के लिए भी इनकी जरूरत होती है।


गिफ्ट हैंपर दर/प्रतिनग
कैरी बैग 30-80
जूट बैग 50-70
प्लास्टिक बैग 30-70
ड्राइफ्रूट बास्केट 12-50

-

दिल्ली से बेस हैंपर मंगाते हैं। इसके बाद गोटा, रिबन, फूल और अन्य सजावटी सामग्री से उसे और आकर्षक बनाया जाता है। सजावट और सामग्री के आधार पर इसकी कीमत बढ़ जाती है।
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार गुप्ता, व्यापारी


वर्षभर गिफ्ट हैंपर बेस की मांग बनी रहती है। दिवाली के दौरान ऑर्डर में खासा इजाफा हो जाता है। आम दिनों में एक दुकान पर प्रतिदिन करीब 8 से 10 हजार रुपये तक की बिक्री हो जाती है।
विज्ञापन


सोनल गुप्ता, व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें