फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: समाज सेविका से दरिंदगी का प्रयास...कार में बिठाकर आंखों पर डाला स्प्रे, इस तरह बचाई खुद की आबरू

Mon, 22 Sep 2025 10:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पुणे की रहने वाली समाज सेविका से गोवर्धन में दरिंदगी का प्रयास किया गया। उसे बहाने से कार में बिठा लिया गया। आंखों पर स्प्रे डालकर छेड़खानी की गई। पीड़िता ने कार से कूदकर अपनी आबरू बचाई। 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन में पुणे निवासी महिला ने नामजद पर दुष्कर्म का प्रयास और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना गोवर्धन में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


35 वर्षीय पीड़िता के अनुसार वे सामाजिक कार्यकर्ता हैं। फिलहाल वे राधाकुंड के पास रह रही हैं। 15 सितंबर को दोपहर वह राधाकुंड से गोवर्धन की ओर पैदल जा रहीं थी तभी एक सफेद रंग की कार उनके पास आकर रुकी। कार में बैठे व्यक्ति ने बातचीत का बहाना बनाकर उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा लिया। 

पीड़िता ने बताया कि सुनसान खेतों की ओर ले जाकर उनके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उनकी आंखों में स्प्रे डाल दिया। किसी तरह उन्होंने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। तहरीर पर पुलिस ने गोवर्धन मार्ग स्थित द्वारका धाम कॉलोनी, नगला सांखी निवासी ओमप्रकाश वोहरा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें