पीड़िता मध्य प्रदेश के विदिशा की रहने वाली है। पीड़िता शारदा देवी (50) ने बताया कि वह 20-25 दिन पहले यहां आई थी। रात को सड़क किनारे सो रही थी। अचानक उन्हें जलने का अहसास हुआ। शोर मचाने पर पास के साधु अन्य लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
महिला का आरोप है कि साथ रहने वाले विक्रम साधु ने आग लगाई है। हालांकि, आसपास के लोग कुछ भी बताने में असमर्थ थे। यहां हालत खराब होने पर आगरा के एसएन डॉटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आग लगने के कारणों को जांच कर रही है।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि महिला के जलने की सूचना पर प्राप्त हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप के आधार पर पुलिस ने साथ रहने वाले विक्रम को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।