फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वृद्ध को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश...इस बात पर नाराज हुआ चालक, गंभीर रूप से घायल

Fri, 20 Dec 2024 12:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राधा गिरधारी मंदिर के पास चालक ने ट्रैक्टर से वृद्ध को कुचलने का प्रयास किया। हादसे में वह घायल हो गया। वृद्ध को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 
विज्ञापन
ट्रैक्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के गौरा नगर काॅलोनी स्थित राधा गिरधारी मंदिर के समीप बुधवार रात कहासुनी होने पर ट्रैक्टर चालक ने वृद्ध को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की गई। घायल का उपचार मथुरा जिला अस्पताल में चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली में दर्ज एफआईआर में घायल अमृत लाल के पुत्र विष्णु ने बताया कि देर रात बॉबी ट्रैक्टर लेकर घर के सामने से जा रहा था। इसी बीच उसने सड़क किनारे खड़ी उसकी बहन कीर्ति को टक्कर मारने की कोशिश की। जब पिता ने बॉबी को रोका तो उसने उन्हें ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की।

इसके बाद आरोपी ने पूरे परिवार को ट्रैक्टर की चपेट में लेना चाहा। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि सूचना के काफी देर बाद मथुरा गेट पुलिस चौकी की टीम पहुंची। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी बताया कि घायल व्यक्ति के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश भी की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें