फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गढ़वाल टीले के बुहरेंगे दिन, पुरातत्व विभाग की टीम ने किया सीमांकन; अतिक्रमण से होगी मुक्त

Fri, 20 Dec 2024 12:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ऐतिहासिक गढ़वाल टीले के दिन बहुरने वाले हैं। टीले का सीमांकन कर चारों ओर चहारदीवारी बनवाई जाएगी। टीले के चारों ओर हो रहे अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।
 
विज्ञापन
मथुरा। सौंख में गढ़वाल टीले की चारों दिशाओं की पैमाइश करती पुरातत्व और राजस्व विभाग की टीम। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सौंख कस्बे के ऐतिहासिक गढ़वाल टीले के दिन बहुरने वाले हैं। टीले का सीमांकन कर चारों ओर चहारदीवारी बनवाई जाएगी। टीले के चारों ओर हो रहे अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को पुरातत्व विभाग की निदेशक रेनू द्विवेदी के आदेश पर पुरातत्व और राजस्व विभाग की टीम टीला स्थित मैदान पर पहुंची। संयुक्त टीम में शामिल अधिकारियों ने टीले का निरीक्षण किया। इसके बाद चारों ओर की पैमाइश कर सीमांकन किया। चारों दिशाओं की सीमाओं के बिंदु निर्धारित किए गए।

पुरातत्व विभाग, इकाई आगरा के प्रभारी अधिकारी डॉ. राजीव कुमार त्रिवेदी ने बताया कि प्रदेश शासन द्वारा गढ़वाल टीले के अनुक्षण कार्य के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। टीले से अतिक्रमण को हटाया जाएगा। यहां स्मारक और भवन का निर्माण कराया जाएगा। यहां से प्राप्त प्राचीन धरोहर को यहीं शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान अंकेक्षण अधिकारी राम विनय, पुरातत्व अभियंता प्रदीप, सर्वेयर अनिल, मानचित्रकार सुशील चतुर्वेदी, स्मारक मित्र तिलक सिंह कुंतल, राजस्व निरीक्षक सतीश चंद, लेखपाल ओमवीर सिंह चाहर, कमलेश पाली, शिवचरण, विजेंद्र सिंह, राम कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन







 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें