फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: लेनदेन के विवाद को लेकर महिला को जिंदा जलाने का आरोप, गंभीर रूप से झुलसी; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 13 May 2026 10:40 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। लेनदेन के विवाद को लेकर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। आग से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़िता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन में एक महिला ने दूसरी महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने के आरोप लगाया है। आग की चपेट में आने से महिला करीब 45 फीसदी जल गई। आनन-फानन परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, लक्ष्मी नगर निवासी आशा ने बताया कि कॉलोनी की रहने वाली एक महिला को उन्होंने पैसों के लेनदेन के लिए अपने घर बुलाया था। घर आने के बाद उनका महिला से विवाद हो गया। देखते ही देखते ही महिला ने उनके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल दिया और जातिसूचक शब्द कहते हुए आग लगा दी। 

इसके बाद कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजन ने आशा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और बेहतर उपचार के लिए महिला को आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें