फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मासूम से छेड़छाड़ करने वाले बाबा के खिलाफ निगम की कार्रवाई, नाले पर बना मकान ध्वस्त; जेल में है आरोपी

Wed, 13 May 2026 10:39 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मासूम से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी बाबा के खिलाफ नगर निगम ने भी कार्रवाई की है। निगम की टीम ने बाबा का नाले के ऊपर बना मकान ध्वस्त कर दिया है। आरोपी बाबा जेल में है। 
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने ध्वस्त किया बाबा का मकान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे के एक श्रद्धालु परिवार की 10 वर्षीय मासूम बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में वृंदावन पुलिस के बाद अब नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। परिक्रमा मार्ग में नाले के ऊपर अवैध तरीके से बने मकान पर निगम ने बुलडोजर चला दिया।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के एक परिवार को वृंदावन की परिक्रमा के दौरान मैत्री घर विधवा आश्रम के पास आरोपी कृष्ण हरिदास बाबा ने रोका और ठाकुरजी के विशेष दर्शन कराने के बहाने मासूम को अपनी कुटिया के अंदर ले गया। यहां उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई लगाने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।

वहीं परिक्रमा मार्ग में नाले के ऊपर बने आरोपी के मकान को नगर निगम ने बुधवार शाम को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने अटल्ला चुंगी चौराहा से लेकर केसीघाट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम में शामिल कुलदीप दीक्षित ने बताया कि नाले पर बने बाबा के मकान को ध्वस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें