फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन काटने गई बिजली विभाग की टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे केे गांव गोविंदपुर में बकाएदार का कनेक्शन काटने गई बिजली विभाग की टीम से मारपीट की गई और अभद्रता भी कर डाली। यहां से भागकर थाना हाईवे पहुंची टीम को पुलिस ने डॉक्टरी के लिए भेजा। एसडीओ की तहरीर पर पांच नामजद और तीन अज्ञातों के खिलाफ थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

बिजली विभाग दतिया की टीम गोवर्धन मार्ग पर गोविंदपुर गांव में बकाएदारों के कनेक्शन काटने पहुंची। टीम में एसडीओ रमन वासु मित्रा, जेई यदुवेंद्र सिंह, लाइनमैन हरीशचंद, कैलाश, बाबूराम, धर्मेंद्र और ज्ञानेंद्र पर उपभोक्ताओं ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से मारपीट की गई, वहीं जमकर धक्कामुक्की हुई। यहां से भागकर बिजली विभाग की टीम थाना हाईवे पहुंची। हाईवे पुलिस ने डॉक्टरी के लिए भिजवाया।
एसडीओ दतिया रमन वासु मित्रा की तहरीर पर फूल सिंह पुत्र डालचंद उसके बेटे नवल, अनिल, बबलू, टिंकू और तीन अज्ञात महिला के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसएसआई सुंदर कसाना ने बताया कि एसडीओ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें