फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महिला से छेड़छाड़ के आरोपी पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र की ओल चौकी क्षेत्र में एक चिकित्सक पर मुस्लिम महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो महिला के परिजन ने सोमवार को क्लीनिक में घुसकर चिकित्सक को पीट दिया। इस मामले को हिंदू मुस्लिम का रंग देकर माहौल बिगाड़ने के लिए वीडियो वायरल करने वाले तथा मारपीट करने वाले आधा दर्जन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि ओल में क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक पर आरोप है कि 19 अप्रैल को एक मुस्लिम महिला के साथ उन्होंने छेड़छाड़ की। सोमवार की शाम महिला के परिजन ने चिकित्सक के क्लीनिक के अंदर घुसकर हमला बोल दिया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट लगी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चिकित्सक की तहरीर पर मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सोमवार को ही एक वीडियो भी वायरल हुआ। वीडियो में कुछ युवक चिकित्सक को पीटने वालों के खिलाफ मारपीट की योजना बनाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार किया है।



वर्जन

सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में कुछ लोग चिकित्सक को पीटने के मामले को हिंदू मुस्लिम का झगड़ा बनाने की योजना तैयार करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो की जांच कराई तो वह ओल का निकला। पुलिस ने युवकों को पकड़ा है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-स्वेता वर्मा, सीओ रिफाइनरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें