फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान देने के बाद भी हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार-स्वामी परमहंस महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। तपस्वी छावनी अयोध्या पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी परमहंस ने कहा कि इस्लाम भारत के लिए कलंक है क्योंकि भारत का बंटवारा ही इस्लाम के नाम पर हुआ। बंटवारे की मांग हिंदुओं ने नहीं बल्कि मुसलमानों ने ही की थी। इसी के आधार पर उन्हें पाकिस्तान दे दिया गया था, इसके बावजूद मुसलमानों ने हिंदुओं पर अत्याचार किए। लाखों हिंदुओं की हत्या की गई तथा बहुत से लोगों का धर्मांतरण कराया गया। कहा की कि अब पाकिस्तान में एक प्रतिशत हिंदू बचा है, वह भी प्रताड़ना का शिकार है।
विज्ञापन

वे सोमवार को सुनरख स्थित महेश्वर धाम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। यहां उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से चल रहे अखंड श्री राम महायज्ञ में आहुति दी। जम्मू कश्मीर में 1990 में हुए हिंदू नरसंहार की चर्चा करते हुए कहा कि मुसलमानों के अत्याचारों से त्रस्त होकर कश्मीरी हिंदू आज भी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। इसी तरह पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं।
यही नहीं देश में हिंदू तीज त्योहारों शोभा यात्राओं के दौरान पथराव किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस सबके पीछे कट्टरपंथी इस्लाम को मानने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि इस्लाम परस्त लोगों पर अंकुश लगाने का एकमात्र साधन भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना है, अन्यथा सनातन संस्कृति समाप्त हो जाएगी और हिंदू विलुप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें