फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बिना कोच मैदान में उतरे तो खाली हाथ लौटे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में मथुरा के तैराकों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। लखनऊ में 3 से 5 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में जिले के महिला और पुरुष तैराक एक भी पदक नहीं जीत सके। बिना कोच के खिलाड़ियों के खाली हाथ लौटने के बाद उनकी तैयारी और चयन प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

खेल प्रेमियों और तैराकी से जुड़े लोगों का कहना है कि खिलाड़ियों को पर्याप्त अभ्यास और प्रतिस्पर्धी तैयारी के बिना ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भेज दिया गया। कोच की कमी, नियमित प्रशिक्षण, टाइम ट्रायल और उच्च स्तरीय अभ्यास की कमी का असर प्रतियोगिता में साफ दिखाई दिया। दूसरे जिलों के तैराक जहां बेहतर तैयारी के साथ उतरे, वहीं मथुरा के खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा में पिछड़ गए।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता के लिए लंबे समय तक तकनीकी प्रशिक्षण, फिटनेस और नियमित प्रतियोगिताओं का अनुभव जरूरी होता है। यदि खिलाड़ियों को समय पर प्रशिक्षण और बेहतर अभ्यास सुविधाएं मिलें तो वे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। खिलाड़ियों और अभिभावकों ने मांग की है कि आगामी प्रतियोगिताओं से पहले तैराकों के लिए कोच, विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएं ताकि वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन

तैराक संघ के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ी अपने स्तर पर अभ्यास करते हैं। खेल विभाग की ओर से प्रशिक्षण की कोई व्यवस्था नहीं है। जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि स्टेडियम में तरणताल बना हुआ है लेकिन कोई कोच नहीं है। कोच की तैनाती के लिए मुख्यालय से पत्राचार किया जा रहा है। जल्द ही कोच मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें