फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अटल्ला चौराहे से पागल बाबा मंदिर तक मार्ग का होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली वृंदावन को संवारने का कार्य शुरू हो गया है। नगर निगम स्मार्ट सिटी के तहत 3.71 करोड़ रुपये से अटल्ला चौराहे से पागल बाबा मंदिर तक मार्ग का सौंदर्यीकरण कराएगा।
विज्ञापन

एक किलोमीटर के इस मार्ग पर दोनों ओर फुटपाथों पर रंग-बिरंगे गमलों में आकर्षक पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा फुटपाथों को भी सजाया जाएगा। मार्ग के दोनों ओर हो रहे अतिक्रमण को भी हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बैंच भी लगाई जाएंगी।
नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि वृंदावन के सभी प्रवेश मार्गों का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू हो गया है। इसमें वृंदावन के अटल्ला चुंगी से पागल बाबा मंदिर तक मार्ग का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस कार्य में लगभग 3 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें