फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: व्यापारियों की मांग पर निगम तय करेगा दुकानों की हद

विज्ञापन
नगर आयुक्त  से मुलाकात करते हुए नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी। 
विज्ञापन
मथुरा। शहर के अलग-अलग बाजारों की समस्याओं को लेकर व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त जग प्रवेश से मिला। नगर आयुक्त से दुकानों और फुटपाथ की हद को चिह्नित करने की मांग की। नगर आयुक्त ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल और महानगर महामंत्री शशिभानु गर्ग के नेतृत्व में विभिन्न व्यावसायिक समितियों के प्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त से मुलाकात की। सुनील अग्रवाल ने गोवर्धन चौराहा, मंडी समिति रोड पर फुटपाथ व दुकानों की हद चिह्नित किए जाने की मांग की ताकि वह अतिक्रमण की श्रेणी में न आए। आर्य समाज रोड व्यवसाय समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 50 वर्षों से भी अधिक समय से छोटे-छोटे व्यवसायों के जरिए परिवार का जीवन यापन कर रहे हैं। इन्हें यहां पर निश्चित जमीन पर स्वयं के खर्चे पर पक्की दुकानें बनाने की अनुमति दी जाए। किराया भी तय होना चाहिए। इस दौरान नगर उपाध्यक्ष व आगरा रोड व्यवसायी समिति के अध्यक्ष गुरमुख दास, नगर मंत्री दिनेश लोहिया, अशोक अग्रवाल, कन्हैयालाल अग्रवाल, सुरेश लोहिया, महेश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, डॉ. एसएस निंबेश्वरी, संदीप कुमार खत्री, धर्म चंद्र खत्री आदि मौजूद रहे।

फ्री होल्ड करने की मांग
आगरा रोड व्यवसाय समिति ने जवाहर हाट क्षेत्र स्थित 100 से अधिक मकान, दुकान व गोदाम को फ्री होल्ड करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों के लिए सरकार द्वारा चार स्थानों पर जयसिंहपुरा, तिलक नगर, जवाहर हाट और कृष्णा नगर में स्थान दिए थे। इसमें जवाहर हाट छोड़कर सभी स्थान फ्री होल्ड हो चुके हैं। जवाहर हाट के लिए दो बार नगर पालिका व एक बार नगर निगम में प्रस्ताव पास होने की बाद भी यह फ्री होल्ड नहीं किया गया है। नगर आयुक्त ने इसके निस्तारण की जिम्मेदारी अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें