फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सहायक लेखाकार और पार्षद पति अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाई प्रोफाइल मामलों में त्वरित कार्रवाई का दावा करने वाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। कोषागार में 1.62 करोड़ रुपये का घोटाला करके दो माह से लापता सहायक लेखाकर अभिषेक श्रीवास्तव का अब तक सुराग नहीं लगा है। वहीं पुलिस शादी समारोह में मारपीट के आरोपी पार्षद पति तिलकवीर चौधरी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

कोषागार का सहायक लेखाकर 1.62 करेाड़ रुपये का घोटाला करके 24 जनवरी से लापता है। कोषागार के अधिकारियों ने उसके खिलाफ सदर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं बरातियों से मारपीट और फायरिंग करने के मामले में 15 दिन से पार्षद पति भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह का कहना कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें जुटी हुई हैं। जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें