यमुना सिटी कॉलोनी से लौट रहे प्रसिद्ध भागवत आचार्य मृदुल कांत शास्त्री और उनके ड्राइवर पर वृंदावन बस स्टैंड के पास कार सवार दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, बल्कि गले से सोने की चेन और रुद्राक्ष की माला भी लूट ली। घटना के संबंध में कथावाचक ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ओवरटेक के दौरान मारी टक्कर
घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे की है। पत्थरपुरा निवासी भागवत आचार्य मृदुल कांत शास्त्री (पुत्र श्री विष्णुकांत शर्मा) अपनी गाड़ी से यमुना सिटी कॉलोनी से वापस आ रहे थे। वृंदावन बस स्टैंड के पास दिल्ली नंबर की एक कार ने ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी गाड़ी में सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।