फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सर्दी बढ़ी तो शरीर में होने लगी पानी की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सर्दी के मौसम की शुरुआत के साथ ही लोगों में शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) की समस्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में इन दिनों कमजोरी, सिरदर्द और त्वचा सूखने जैसी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि ठंड के कारण लोगों को प्यास कम लगती है, जिससे शरीर में तरल पदार्थों की मात्रा घटने लगती है।
विज्ञापन

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन 10 से 15 मरीज डिहाइट्रेशन के आ रहे हैं। मरीजों का उपचार करने के साथ ही उन्हें ठंड के बावजूद दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि गुनगुना पानी पीने से शरीर न केवल हाइड्रेट रहता है, बल्कि सर्दी-जुकाम और गले की खराश से भी राहत मिलती है। उन्होंने बताया कि सर्दियों में शरीर से पसीना कम निकालता है, लेकिन त्वचा और श्वसन तंत्र से नमी लगातार कम होती रहती है। लोग प्यास न लगने के कारण पानी कम पीते हैं। यही गलती डिहाइड्रेशन को जन्म देती है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि सर्दियों में दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। इसके अलावा सूप, हर्बल चाय और फलों का रस जैसी तरल चीजों का लगातार सेवन करना चाहिए। शरीर में पानी की कमी को हल्के में न लें, क्योंकि लंबे समय तक शरीर में पानी की कमी शरीर की कार्यक्षमता और प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शरीर में पानी की कमी के प्रमुख लक्षण
होंठ और त्वचा का सूखना
सिर दर्द या चक्कर आना
गहरे रंग का पेशाब आना
मांसपेशियों में ऐंठन होना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें