फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राजस्व अधिवक्ताओं की एसडीएम से नोंकझोंक

विज्ञापन
प्रदर्शन करते अधिवक्ताओं व एसडीएम अभिनव जे जैन के बीच होती नोकझोक। संवाद
विज्ञापन
मथुरा। जिले की तहसीलों में भ्रष्टाचार और भू-माफियाओं की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मंगलवार को राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन ने सदर तहसील में प्रदर्शन किया। साथ ही ई-रिक्शा में साउंड सिस्टम लगाकर एसडीएम सदर अभिनव जे जैन के कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। इस दौरान शांत कराने आए एसडीएम सदर से नोंकझोंक भी हो गई।
विज्ञापन

डीएम को संबोधित ज्ञापन में राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि तहसील सदर, महावन, गोवर्धन और मांट में भ्रष्टाचार चरम पर है। इन तहसीलों में न्यायिक प्रक्रिया, कार्यशैली और निर्णयों पर भू माफियाओं व कुछ विशेष समूहों का कब्जा है। मुकदमों का निर्णय, तारीखें और न्यायिक प्रक्रिया भी उन्हीं के हितों के अनुसार तय की जा रही हैं। अधिवक्ताओं के लिए स्वतंत्र रूप से न्यायिक कार्य करना असंभव हो गया है। उन्होंने डीएम से हालत सुधारने की मांग की। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पर पहुंच गए। यहां भी जमकर नारेबाजी की और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। व्यवस्थाएं नहीं सुधरने पर कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें