फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नीट की परीक्षा खत्म होते ही शहर में जगह-जगह लगा जाम

विज्ञापन
बीएससी कॉलेज में नीट की परीक्षा छूटने के जाम में फंसे वाहन और अभ्यर्थी ।
विज्ञापन
मथुरा। जिले के छह सेंटरों पर रविवार को नीट की परीक्षा हुई। रविवार शाम को परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी की संख्या के कारण सेंटरों के आसपास जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


बीएसए कॉलेज, किशोरी रमण गर्ल्स इंटर कॉलेज समेत छह केंद्रों पर नीट की परीक्षा हुई। शाम पांच बजे जब परीक्षा खत्म हुई तो सभी अभ्यर्थी सेंटरों से बाहर निकले। एक साथ हजारों की संख्या में अभ्यर्थी अपने घर जाने के लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए।

इसके कारण भरतपुर गेट, नया बस अड्डा, होलीगेट, केआर इंटर कॉलेज रोड, रेलवे जंक्शन, कैंट स्टेशन समेत विभिन्न स्थानों पर जाम लग गया। जाम की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। तब जाकर शहर के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें