फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: होलाष्टक लगते ही दाऊजी में टेसू के रंग की वर्षा शुरू

विज्ञापन
श्री दाऊजी महाराज मंदिर में समाज गायन करते गोस्वामीजन
विज्ञापन
बलदेव। होलाष्टक लगते ही श्रीदाऊजी महाराज मंदिर में टेसू के रंग व गुलाल की वर्षा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


सुबह अभिषेक व शृंगार के बाद श्रीदाऊजी महाराज को विभिन्न प्रकार के गुलाल लगाए और टेसू का रंग लगाया गया। इसके बाद गुलाल व टेसू के रंग की वर्षा श्रद्धालुओं पर की गई। मंदिर में हुए समाज गायन में होली के पदों का गायन किया गया।
विज्ञापन


ढोलक, ढोल, ढप, मजीरा आदि से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो गया। समाज गायन में ऐसौ बिरज आनंद भयौ, जो कहौ न जायै आदि पदों का गायन हुआ।

पुजारी रामनिवास शर्मा, बंटी पुजारी, समाज गायक ब्रजवासी पांडेय, वैणीमाधव पांडेय, भगवत पांडेय रजत पांडेय, रमाकांत पांडेय आदि ने बताया बलदेव के समाज गायन की परंपरा अनूठी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें