फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण, चित्रों के जरिए दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

Thu, 10 Dec 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन-मथुरा मार्ग स्थित समविद् गुरुकुलम् हायर सेकेंड्री स्कूल में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत खेल, भाषण और कला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनके माध्यम से स्कूल की छात्राओं ने समाज को प्रकृति प्रेम का संदेश दिया।
विज्ञापन


कक्षा आठ से कक्षा 12 तक की छात्राओं की मानव और प्रकृति विषय पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में सौम्या वाल्यान प्रथम, अनन्या राय द्वितीय, जागृति यादव तृतीय स्थान पर रहीं। वरिष्ठ वर्ग में बांग्लभाषा भाषण में महिलाओं की सुरक्षा पर चर्चा की गई। इसमें कुमारी अंबरीषा सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विजयी रहीं।

चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पेड़-पौधे, पशु-पक्षी और जीव-जंतुओं के संरक्षण की ओर ध्यान आकर्षित किया। इसमें कक्षा शिशु से सोनाक्षी, कक्षा एक से राधिका शर्मा, कक्षा दो से आन्या, कक्षा तीन से अनन्या, कक्षा चार से सुमति परमानंद, कक्षा पांच से सुरभि परमानंद, कक्षा छह से आनंदी परमानंद, कक्षा सात से अंजलि भुगानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर शिक्षा निर्देशक देवेंद्र प्रकाश दुबे, प्रधानाचार्या प्रीति मेहरा, शालिनी तिवारी, उत्तम बिजलानी, देवोलिना, अनूप, श्वेता सिंह, शहनाज परवीन, आस्था, रूपम, मोहिनी, शिल्पा, कविता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें