फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त पर चप्पल चलाने वाली महिला पार्षद पति सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
मथुरा। पुलिस गिरफ्त में महिला पार्षद दीपिका रानी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। नगर आयुक्त पर चप्पल चलाने वाली वार्ड 24 की पार्षद दीपिका रानी तथा उसके पति को बुधवार को गोवर्धन से गिरफ्तार कर लिया गया। वह गोवर्धन में अपने आवास में रह रही थी। कोतवाली पुलिस महिला पार्षद को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश करेगी।
विज्ञापन

17 जुलाई को स्थानीय होटल में निगम की बोर्ड बैठक आयोजित की गई थी। महिला पार्षद ने नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ पर चप्पल चला दी थी। सहायक नगर आयुक्त राज कुमार मितल द्वारा महिला पार्षद और उसके पति पुष्पेंद्र के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गोवर्धन से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि महिला पार्षद को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें