फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गेस्ट हाउस में हथियारों से लैस बदमाशों का धावा, संचालक को पीटा; मुकदमा हुआ दर्ज

Sun, 18 Jan 2026 12:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 छटीकरा स्थित ठाकुर जी धाम गेस्ट हाउस में उस समय हंगामा हो गया, जब हथियारों से लैस बदमाशों वहां धावा बोल दिया। इस दौरान आरोपियों ने गेस्ट हाउस संचालक के साथ जमकर मारपीट की। 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के छटीकरा स्थित ठाकुर जी धाम गेस्ट हाउस में बदमाशों ने जमकर बवाल काटा। पांच आरोपियों ने गेस्ट हाउस में घुसकर संचालक के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट की। इसमें गेस्ट हाउस संचालक समेत तीन लोग हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाना जैंत में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन


गेस्ट हाउस संचालक पंकज निवासी फलैदा, गौतमबुद्धनगर निवासी अपने पार्टनर अशोक के साथ छटीकरा में ठाकुर जी धाम नाम से गेस्ट हाउस चलाते हैं। आरोप है कि मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे अशोक, राहुल उर्फ लाला, कन्हैया उर्फ काना, रतन और कमल लाठी-डंडों के साथ गेस्ट हाउस में घुस आए। पंकज ने बताया कि हमलावर उनके कर्मचारी राधे को तलाश रहे थे। जब उन्हें बताया गया कि राधे वहां नहीं है, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने एकजुट होकर पंकज पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए पार्टनर अशोक और रामगोपाल शर्मा को भी पीटा।


शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के अन्य गेस्ट हाउस संचालक मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी अशोक की उनके कर्मचारी राधे से रंजिश है, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के तुरंत बाद पीड़ितों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, पीड़ितों ने थाने में शिकायत देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें