फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रोहिंग्या शरणार्थियों से खाली कराया जाएगा इलाका, पुलिस और प्रशासन की टीम करेगी संयुक्त कार्रवाई

Sat, 29 Jul 2023 11:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में रोहिंग्या शरणार्थियों से इलाका खाली कराया जाएगा। पुलिस और प्रशासन की टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई करेगी। इसके लिए प्लान तैयार हो गया है।  
विज्ञापन
रोहिंग्या परिवार। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रोहिंग्याओं के पकड़े के बाद से पुलिस लगातार सक्रिय है। मणिपुर में चल रही हिंसा में रोहिंग्या एंगल सामने आने के बाद 26 जुलाई को यूपी एटीएस द्वारा वेस्ट यूपी के जिलों में रोहिंग्या शरणार्थियों के खिलाफ की गई कार्रवाई अभी जारी रहेगी। पुलिस और प्रशासन अब इनसे इलाकों को खाली कराने की तैयारी में है। मथुरा में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार से अभियान शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन


जैंत थाना क्षेत्र के अल्हेपुर और कोटा गांव में किराए पर खेत लेकर झोपड़ियां बनाकर रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों ने पूरी बस्ती बसा ली। यहां अस्थाई स्कूल, मस्जिद, कबाड़ के लिए गोदाम आदि की व्यवस्था कर रखी है। बिजली की लाइन खिंचवा ली है। करीब चार सालों में यह बस्ती बसाई गई है। पुलिस ने अब इनको रडार पर ले लिया है। 

यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
विज्ञापन
विज्ञापन


26 जुलाई को 31 रोहिंग्या पर अवैध रूप से रहने के आरोप में विदेश अधिनियम की धारा 14 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया था। इंस्पेक्टर जैंत अजय वर्मा ने बताया कि बस्ती को थाना क्षेत्र से खाली कराया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। बस्ती पूरी तरह से अवैध रूप से बसाई गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें