फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से आए छात्राओं के दल ने यमुना प्रदूषण मुक्ति का संकल्प

विज्ञापन
यमुना शुद्धिकरण के लिए रैली निकालते भाजपा नेता और गोरखपुर से आई युवतियां। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता मिशन के अंतर्गत गोरखपुर के विमल महिला महाविद्यालय की छात्राओं का एक दल सोमवार को मथुरा पहुंचा। यहां छात्राओं ने यमुना के विश्राम घाट पर यमुना शुद्धिकरण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस दौरान नमामि गंगे और भाजपा जिला महानगर द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गोरखपुर से आई छात्राओं ने यमुना किनारे खड़े होकर यमुना शुद्धिकरण का संकल्प लिया। कहा कि यमुना को शुद्ध बनाए रखने के लिए हम सबकी जिम्मेदारी है, सरकार केवल प्रयास कर सकती है। इस दौरान यमुना शुद्धिकरण के लिए पूजा-अर्चना की गई।
इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार, पूर्व मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, प्रदीप गोस्वामी, नमामि गंगे के जिला संयोजक पंकज चतुर्वेद, राजपाल चौधरी, ज्ञानेंद्र शर्मा, सुरेंद्र प्रधान, गोरखपुर से आए विमल महिला महाविद्यालय से विजय मिश्रा व छात्राओं का दल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें