उत्तर प्रदेश के गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए चार स्पेशल ट्रेनों के अलावा एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी मथुरा के स्टेशनों पर किया जाएगा। रेलवे ने आगरा से मथुरा के बीच दो ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। वहीं कई ट्रेनों का विस्तार भी किया है।
विज्ञापन
मुड़िया पूर्णिमा मेला बुधवार से शुरू हो जाएगा। इसके लिए रेलवे ने जहां मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं तो वहीं एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी मथुरा में किया है। दूसरी ओर, परिवहन निगम ने मेले में लगाई जाने वाली बसों को गोवर्धन और मथुरा में लगा दिया है।
इससे दिल्ली, नोएडा और लखनऊ सहित अन्य रूटों पर बसों के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। यात्री दीपक शर्मा ने बताया कि दिल्ली के लिए बसें नहीं मिल पा रही हैं। आईएसबीटी, ईदगाह से नोएडा के लिए बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
यात्री सुकेश ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाली बसों को भी मथुरा गोवर्धन रूट पर लगाने से बसें देरी से मिल पा रही हैं। इस संबंध में एआरएम फोर्ट आरके चौधरी ने बताया कि बसों की कमी नहीं है। अगर किसी तरह की समस्या होगी तो बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।