फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज में जन-जन के मध्य संगीत का वजूद - अनूप जलोटा

Thu, 07 Jul 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
अनूप जलोटा - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
ब्रज की पावन धरा पर सदैव भक्ति और संगीत का बोलबाला रहेगा। प्रेम की साक्षात प्रतिमूर्ति भगवान राधाकृष्ण की प्रेमभूमि और संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास की साधना स्थली पर कभी भी भक्ति और संगीत का प्रभाव कम नहीं हो सकता है। ये बात बुधवार को प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा ने कही। वे बरसाना स्थित श्रीजी मंदिर में प्रस्तुति देने के लिए ब्रजभूमि आए थे। 
विज्ञापन


वृंदावन के सुनरख मार्ग स्थित आनंद कृष्णा वन में पत्रकार वार्ता के दौरान अनूप जलोटा ने कहा कि जहां स्वयं स्वामी हरिदास ने अपनी संगीत साधना के बल पर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज को प्रकट किया, वहां संगीत आज भी जन-जन के मध्य अपना वजूद रखता है।

बरसाना में प्रस्तुति की अनुमति न मिलने पर उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने ईद के कारण पुलिस बल उपलब्ध न होने के चलते बरसाना में आयोजन के अनुमति नहीं दी है। इसकी जानकारी स्वयं एसएसपी ने उन्हें फोनकर दी।
विज्ञापन


भजन गायक ने कहा कि भगवान राधाकृष्ण की इच्छा के बिना उनकी लीला भूमि पर कोई आयोजन संभव नहीं है। इस अवसर पर आनंद कृष्णा वन के निदेशक गोर्वधन अग्रवान ने उनका दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें