फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सिद्ध स्थली झाड़ी हनुमानजी का वार्षिकोत्सव आज से

विज्ञापन
हनुमानजी के वार्षिकोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में लगे झूले।
विज्ञापन
नौहझील। ब्रजमंडल के प्रमुख धार्मिक केंद्रों में शुमार शेरगढ़ रोड स्थित प्राचीन सिद्ध स्थली स्वयं भू-प्रकट श्री झाड़ी हनुमानजी मंदिर पर आस्था, श्रद्धा और समर्पण का अनूठा संगम शुरू होने वाला है। आज से यहां 10 दिवसीय 35वें भव्य वार्षिकोत्सव प्रभु प्रेम पर्व का शंखनाद होगा। इसका शुभारंभ यमुना जी के दुग्धाभिषेक और पूजन के साथ होगा। आगामी 24 जून तक चलने वाले इस आध्यात्मिक महाकुंभ में नौहझील क्षेत्र सहित हरियाणा, नोएडा, दिल्ली, राजस्थान, अलीगढ़, खैर, हाथरस, मथुरा आदि से लाखों श्रद्धालु उमड़ेंगे।
विज्ञापन

नौहझील के नौहवारी और नरवारी क्षेत्र के सबसे बड़े मेले को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। मंदिर के महंत रामरतन दास महाराज ने बताया कि 16 जून को संकटमोचन हनुमानजी महाराज का महाअभिषेक किया जाएगा। इसके अगले दिन 17 जून की सुबह 1101 मंगल कलशों और झांकियों के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसी दिन से 23 जून तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्री कृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुर जी महाराज, वृंदावन भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा के का रसपान कराएंगे। रात्रि में 8 बजे से 12 बजे तक रासाचार्य स्वामी विष्णु व्यास के निर्देशन में प्रियाजु आदर्श रासलीला मंडल द्वारा ठाकुर जी की लीलाओं का मंचन होगा। इस दौरान लगातार विभिन्न आयोजन भी होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें