फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: परिजन ने फोटो से की शव की पहचान

विज्ञापन
मांट के घटनास्थल पर जानकारी करते हुए गाजियाबाद के परिजन
विज्ञापन
मथुरा। गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में दूध कारोबारी ओमकार उर्फ ओमन की अपहरण के बाद संदिग्ध हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए गाजियाबाद पुलिस रविवार को पीड़ित परिवार को लेकर मथुरा पहुंची। मांट क्षेत्र में पांच जून को गंगनहर से मिले शव के सुरक्षित रखे गए दांत के सैंपल लेकर टीम लौट गई। अब इन दांतों से परिवार का डीएनए मैच किया जाएगा। इसके बाद शव की पहचान हो सकेगी। हालांकि परिजन ने फोटो से शव की पहचान कर ली है और अस्थियां भी ले गए हैं।
विज्ञापन


गंगनहर से मिले शव की स्थिति बेहद खराब होने के कारण तत्काल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इस पर थाना मांट पुलिस ने नियमानुसार 72 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार करा दिया। हालांकि पहचान के उद्देश्य से शव का विसरा और शरीर के अन्य अंग सुरक्षित रख लिए गए थे। इधर, पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वारदात के बाद ओमकार को गोली मारकर शव रोहटा मेरठ रोड स्थित गंगनहर में फेंका था।
गाजियाबाद पुलिस आशंका जता रही है कि गंगनहर में बहते हुए मथुरा तक पहुंचा शव ओमकार का हो सकता है। रविवार को फोटो से शव की शिनाख्त के लिए गाजियाबाद पुलिस पीड़ित परिवार को लेकर मथुरा पहुंची। मृतक के भाई सुरेंद्र ने फोटो देखकर शव की पहचान ओमकार के रूप में की है। इसके बाद भी पुलिस डीएनए जांच कराएगी। एसपी देहात सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि डीएनए जांच के लिए गाजियाबाद पुलिस को शव के सुरक्षित रखे सैंपल उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें